न्यूज पोर्टल संचालक गिरफ्तार, AI से तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
बिलासपुर पुलिस ने एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में एक न्यूज पोर्टल संचालक को गिरफ्तार किया है. संचालक दीपक टंडन को सिरगिट्टी पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार किया है. दीपक टंडन पर AI के माध्यम से फर्जी तस्वीर लगाकर व्यक्ति और संस्थाओं की छवि धूमिल कर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है.
एआई तकनीक से तस्वीरों में बदलाव कर आपत्तिजनक एवं भ्रामक खबरें प्रकाशित करने के मामले में थाना सिरगिट्टी पुलिस ने ‘द हनी बैजर न्यूज़’ पोर्टल के संचालक दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन, उम्र 46 वर्ष, को रायपुर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट, थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.
#BilaspurPolice #CyberCrimeAlert
#Raipur #BlackmailingNews
#ChhattisgarhNews