बक्सर: गंगा नदी का रौद्र रूप! 59 मीटर के पार पहुंचा जलस्तर, चेतावनी बिंदू के बेहद करीब, रामरेखा घाट का विवाह मंडप डूबा
Buxar, Buxar | Aug 21, 2026 जिले में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी रही। नदी का जलस्तर अब रौद्र रूप लेने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के शाम 6 बजे गंगा नदी का जलस्तर 59.12 मीटर दर्ज किया गया। पिछले करीब 15 घंटे से जलस्तर में लगातार 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। इससे गंगा नदी के चेतावनी स्तर 59.32 मीटर तक पहुंच सकता है।