ग्वालियर गिर्द: थीम रोड पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
कटोरा ताल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घटना रविवार रात 8.30 बजे की बताई गई है। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।झगडे का कारण का फिलहाल पता नहीं चला है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।