अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने छात्रावासों का किया निरीक्षण
व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने सोमवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान दो शासकीय बालक एवं बालिका आश्रम-छात्रावासों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने छात्रावासों में पेयजल व्यवस्था का अवलोकन करते हुए इसे और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया तथा इसकी सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयोग के अध्यक्ष ने छात्रावासों की साफ-सफाई, आवासीय सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण एवं सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावासों की सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ संचालित हों तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग, श्री विवेक पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#gwalior
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
1 views | Gwalior, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026