पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर बेटे निशांत ने महावीर मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की। हालांकि निशांत ने पूजा अर्चना कितने बजे की है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। निशांत जब महावीर मंदिर पहुंचे तो वहां मौजूद श्रद्धालु भी निशांत की तस्वीर को अपने फोन के कैमरे में कैद करने लगे।