पटना ग्रामीण: भूतनाथ में चार मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग, सीढ़ी लगाकर फंसे लोगों को निकाला गया
अगमकुंआ थाना क्षेत्र के भूतनाथ स्थित चार मंजिला अपार्टमेंट के एक फ्लोर पर शनिवार शाम करीब 5 बजे आग लग गई। घटना की सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां और अगमकुआं थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं सीढ़ी लगाकर आग में फंसे लोगों को बाहर निकल गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।