कुंडा: कुंडा के फरेंदुपुर में युवक से बात न करने पर युवती ने टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
कुंडा के फरेंदुपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती मंगलवार दोपहर 2 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने बातचीत बंद कर दी थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। अपनी बात मनवाने के लिए युवाओं में टावर पर चढ़ने का यह खतरनाक चलन चिंता का विषय बनता जा रहा है।