संग्रामपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 171 लीटर से अधिक शराब बरामद
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 171.240 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब सवाल है कि शराबबंदी के बावजूद आखिर अवैध शराब का कारोबार कैसे चल रहा है?
#Sangrampur #LiquorSeizure #EastChamparan #BiharPolice #Todays24CrimeNews