कप्तानगंज: कुशीनगर में मिशन शक्ति 6.0 के तहत हर थाना क्षेत्र में महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान
कुशीनगर पुलिस ने मिशन शक्ति 6.0 के तहत जिले के हर थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर शिकायत पोर्टल की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए हैं। अभियान में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की देखरेख में गांव, कस्बे, बाजार और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए हैं।