Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
mmnews24x7
पर्यवेक्षण गृह पहुंचे डीएम, किशोरों से किया सीधा संवाद...
Banka, Banka
| Sep 24, 2026
MORE NEWS
#मौसम विभाग ने #बांका में #येलो #अलर्ट जारी किया है। जिले में गरज-चमक के साथ #बारिश की संभावना जताई गई..
Banka, Banka | Sep 24, 2026
बांका में शराब तस्कर के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई..... DCM ट्रक से 637 कार्टन में छिपाकर रखी 5,688 लीटर इंपीरियल ब्लू शराब बरामद की गई...
Banka, Banka | Sep 24, 2026
#चक्रवाती तूफान अर्नब का बांका में असर, रुक-रुककर हो रही बारिश, मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक की अलर्ट जारी #videosvirales #WeatherAlert #CycloneAlert
Banka, Banka | Sep 23, 2026
बांका उत्पाद विभाग की एक और कार्रवाई.... DCM ट्रक में लदे जनरेटर के केबिन में छुपाकर ले जा रहे 637 कार्टून कुल 5688.00 लीटर इंपीरियल ब्लू व्हिस्की..
Banka, Banka | Sep 23, 2026
#बांका के #शंभूगंज के कसबा गांव में #करमा-#धरमा पर्व के दौरान #दर्दनाक #हादसा हो गया। दीघा तालाब में स्नान करने गईं #तीन #छात्राओं की #डूबने से #मौत हो गई।
Banka, Banka | Sep 23, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा बुधवार को पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह में रह रहे किशोरों से संवाद कर उनकी स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं, खान-पान, पढ़ाई एवं कर्मियों द्वारा किए जा रहे व्यवहार के संबंध में जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने बच्चों से उनकी उम्र, उनके द्वारा की जा रही पढ़ाई तथा पर्यवेक्षण गृह में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से उनके साथ किए जाने वाले व्यवहार एवं किसी प्रकार की समस्या के संबंध में भी बातचीत की। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। जिला पदाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह में कार्यरत कर्मियों को बच्चों के साथ सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए सकारात्मक एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। बच्चों के मनोरंजन एवं सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने का भी निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि सप्ताह में एक दिन मनोवैज्ञानिक (Psychologist) को पर्यवेक्षण गृह भेजकर बच्चों से संवाद , आवश्यक परामर्श एवं सुधारात्मक कार्य किए जाएं। साथ ही, बच्चों के विकास से संबंधित गतिविधियों एवं उनकी प्रगति पर भी नियमित ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में एक आवाशित किशोर द्वारा परिवीक्षा पदाधिकारी कल्याणी कुमारी के द्वारा कथित रूप से अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत की गई। जिला पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित परिचारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा चिकित्सा कक्ष, खान-पान कक्ष एवं रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को बच्चों से नियमित रूप से संवाद करते रहने तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए समय पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण करने वाले पदाधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों के हित एवं विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। #CMSamrat #samratchoudhary
Banka, Bihar | Sep 23, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के मिनी सभागार में सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना तथा मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत अंतरजातीय विवाह एवं दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी द्वारा योजनाओं के तहत अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने तथा पात्र लाभुकों को ससमय लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जीवन प्रमाणीकरण के लिए लंबित 12,404 पेंशनधारियों का शीघ्र जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के अंतर्गत 526, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के अंतर्गत 119, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के अंतर्गत 23 तथा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत 16 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी गई। सभी प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति दी जा चुकी है। दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत 04 आवेदन पूर्व से लंबित था, जिसे इस माह स्वीकृत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना ‘संबल’ के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चालित ट्राइसाइकिल हेतु 46 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 44 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षण गृह में 9 गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति, जल निकासी हेतु नाली निर्माण, पर्यवेक्षण गृह परिसर के आसपास नियमित पुलिस गश्ती तथा शिक्षक की प्रतिनियुक्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई, Children in Street Situations के बच्चों के पुनर्वास की स्थिति, मानव तस्करी की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा बाल श्रम से विमुक्त कराए गए बच्चों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने परवरिश योजना से संबंधित पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान किसी भी मामले की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बच्चों तक पहुंचने तथा मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने समिति को सभी बच्चों से संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #CMSamrat #samratchoudhary
Banka, Bihar | Sep 23, 2026
जिला पदाधिकारी , बांका के निदेश के आलोक में दिनांक 23.09.2026 को जिला निबंधन एव परामर्श केंद्र बाँका में जिले के शिक्षा सेवक /तालमी मरकज़ के साथ मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की अपेक्षित प्रगति हेतु बैठक जिला योजना पदाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित की गई । यह बैठक 22 से 25 सितंबर तक अलग अलग प्रखंड के साथ आयोजित हो रही है । आज रजौन, बाराहाट और बौंसी के शिक्षा सेवक/तालमी मरकज़/ KRP के साथ की बैठक गईं हैं। प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बाँका द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत वैसे बेरोजगार युवा एवं युवती जो इंटरमीडिएट /स्नातक उत्तीर्ण हैं और जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है।उन्हें रोजगार ढूंढ़ने हेतु प्रत्येक माह 1000 रुपए अधिकतम 2 वर्ष तक दिया जाता है। साथ ही तीन माह का कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जिला योजना पदाधिकारी बांका द्वारा सभी को कम से कम 10 आवेदन करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए बताया गया कि वर्तमान माह से हीं पात्र अभ्यर्थी को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र को भेजना सुनिश्चित करें ताकि उनको योजना अंतर्गत आच्छादित किया जा सके। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से प्रबंधक, सहायक प्रबंधक एवं सिंगल विंडो ऑपरेटर आदि उपस्थित थें | #CMSamrat #samratchoudhary
Banka, Bihar | Sep 23, 2026