कायमगंज: कंपिल कताई मिल की 33.17 हेक्टेयर भूमि यूपीसीडा के नाम हुई, कीमत 3.51 अरब रुपए आंकी गई, दानपत्र से हुआ हस्तांतरण
करीब 26 साल से बंद कंपिल सहकारी कताई मिल की 33.17 हेक्टेयर जमीन उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के नाम हो गई है।करीब 132 बीघा जमीन का दानपत्र के जरिए हस्तांतरण किया गया। बैनामे में इसकी कीमत 3 अरब 51 करोड़ 85 लाख 34 हजार 800 आंकी गई है। शासन के आदेश के चलते स्टांप औरपंजीकरण शुल्क नहीं लिया गया।कायमगंज के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दर्ज