मोहनलालगंज: गोसाईगंज में गाड़ी हटाने के विवाद में तीन भाइयों की पिटाई, चार लोगों पर लगाया गया आरोप
लखनऊ के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में तीन भाइयों से मारपीट का मामला सामने आया है। शाह जी का पुरवा निवासी आलोक यादव ने तहरीर में आरोप लगाया कि 27 सितंबर की रात मरखापुर चौराहे पर उसके भाई विनय से अजीत यादव ने गाली-गलौज की। जानकारी मिलने पर वह भाई ऋषि के साथ मौके पर पहुंचा।