आगर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का 100% निराकरण करने के निर्देश दिए
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम 7 बजे आगर जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से बातचीत की जाए और उनकी शिकायत का जल्द से जल्द समाधान कर बंद करवाया जाए।