प्रतापगढ़: डूहिया गांव में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, खुलासे के लिए 4 टीमें गठित
अंतू थाना क्षेत्र के डूहिया गांव में शनिवार शाम पंकज शुक्ला नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात 8 बजे एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चार पुलिस टीमों का गठन किया है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।