मंडला: सीवर और नल-जल योजना के बाद गोकुलधाम सोसायटी की सड़क बदहाल, वार्ड वासियों ने बताई समस्या
Mandla, Mandla | Jul 29, 2026 शहर को स्मार्ट और सुविधायुक्त बनाने के दावों के बीच दादा धनीराम वार्ड क्रमांक-24 स्थित गोकुलधाम सोसायटी में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सवालों के घेरे में है। बुधवार को 12 बजे अपनी समस्या बताई। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि सीवर लाइन और नल-जल योजना के तहत सड़क खोदने के बाद निर्माण एजेंसी ने मरम्मत नहीं कराई, जिससे पहली ही बारिश में पूरी सड़क जलभराव और कीचड़ है।