करनाल: विधानसभा चुनाव: मतदान दिवस पर सरकारी और निजी क्षेत्रों के मतदाताओं को मिलेगा सवेतन अवकाश
Karnal, Karnal | Sep 29, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव के लिए मतदान दिवस 5 अक्टूबर, 2024 (शनिवार) को सवेतन अवकाश के रूप में मनाया जाएगा। यह हरियाणा के सरकारी कार्यालयों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, कारखानों और वाणिज्यिक व्यवसायों में कार्यरत सभी पात्र मतदाताओं पर लागू होता है।