करनाल: करनाल में कांग्रेस कैंडिडेट का विवादित बयान: बोले- कुनबे के हिसाब से नौकरी लगाऊंगा, BJP वाले के कान मरोड़ूंगा
Karnal, Karnal | Sep 28, 2024 हरियाणा के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कैंडिडेट वीरेंद्र राठौर ने चुनावी रैली में कहा कि मैं कुनबों के हिसाब से नौकरियां लगवाऊंगा, मुझे पता है कि यह हिमालय चढ़ने जितना कठिन है, लेकिन मैं हिमालय चढ़ने का साहस रखता हूं। इसके साथ ही उन्होंने घरौंडा के भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक हरविंदर कल्याण को चेतावनी दी।