करनाल: एमसीएमसी कमेटी सोशल मीडिया पर रखेगी पैनी नजर: जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह
Karnal, Karnal | Sep 29, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि एमसीएमसी कमेटी निरंतर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाकर रखे। लगातार मीडिया मॉनिटरिंग करे और एमसीएमसी की रिपोर्ट भेजे। इसके अतिरिक्त कमेटी चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी झूठी व बेबुनियाद खबरों पर भी नजर बनाकर रखे ताकि समय पर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।