करनाल: करनाल पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, नेताओं के मंच सांझा न करने पर दी सफाई, कहा- मन में कोई मैल नहीं
Karnal, Karnal | Sep 28, 2024 हरियाणा के करनाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है। कांग्रेसी नेताओं द्वारा मंच सांझा न किए जाने के सवाल पर कहा कि सभी नेता अपने अपने इलाकों में काम कर रहे है। अगर सभी नेता एक ही मंच पर आ जाएंगे तो प्रचार कैसे करेंगे?