करनाल: एनडीआरआई चौक से मतदाताओं की जागरूकता के लिए साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया
Karnal, Karnal | Sep 29, 2024 आगामी 5 अक्तूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधि के तहत रविवार को एनडीआरआई चौक पर साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन रैली को पैरालम्पिक बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता के गोल्ड मेडलिस्ट नीतीश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि झंडी दिखाकर रवाना किया