हलसी: इमामनगर सुरारी गांव से 2 दिन पहले लापता हुए दो किशोरों को पुलिस ने टाटानगर से किया दस्तियाब
हलसी पुलिस ने इमामनगर सुरारी गांव से 2 दिन पूर्व लापता दो किशोर को टाटानगर से दस्तियाब कर हलसी थाना ले आई है. सोमवार अपराह्न 3 बजे हलसी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सत्यम और भीम नामक दो चचेरे भाई शनिवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे. वापस नहीं लौटे. बाद में किशोर ने घर में कॉल किया. मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया.