जलालाबाद: गांव खंडहर में दबंगों ने दरवाज़ा तोड़कर घर में घुसकर ग्रामीण से की मारपीट, ग्रामीण हुआ घायल
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव खंडहर निवासी पंचू पुत्र सीताराम ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते दिन की शाम उनके गांव के ही सुनील व अनिल आदि उनके दरवाजे पर आए और बेवजह गालियां देने लगे। जब उन्होंने गाली देने का विरोध किया तो दबंगों ने उनके मकान का दरवाज़ा तोड़कर घर के अंदर घुसकर लाठी डंडे व चाकू से मारपीट की। जिससे पंचू घायल हो गया।