जलालाबाद: गांव साहिबगंज में महिला के खेत पर पड़ोसी ने किया कब्जा, महिला के पुत्र ने एसडीएम से की शिकायत
गांव साहिबगंज के युवक रविंदर ने उपजिलाधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी मां मूंगा देवी ने गांव में खेत खरीदा था। पड़ोस के ही महेश ने उसकी डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया और उनका खेत नहीं छोड़ रहा। उन्होंने अवैध कब्जा छोड़ने के लिए कहा तो दबंग ने गाली-गलौज व मारपीट की।