थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव फरीदापुर निवासी सतीश ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि बीते दिन उसने अपनी पत्नी को उस समय डांट डपट दिया, जब वह किसी दूसरे से बात कर रही थी। इसी बात से नाराज पत्नी ने उसका गला दबाने की कोशिश की एवं उसके साथ मारपीट की। जिससे उसका सिर फट गया ।