जलालाबाद: तहसील जलालाबाद में व्याप्त ज्वलंत समस्याओं के सम्बन्ध में अधिवक्ताओं ने एडीएम को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद में आज तहसील समाधान दिवस में तहसील जलालाबाद के बार एशोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कई समस्याओं को लेकर एडीएम सुरेश कुमार सिंह को एक ज्ञापन दिया। जिसमे तहसील जलालाबाद के समीपवर्ती तहसील सदर के 105 गांव जोड़े जाने, धारा 80 की पत्रावलियो को 45 दिन के अंदर निस्तारण करने, लेखपालों द्वारा गलत आख्या लगाने से रोकने आदि समस्याएं उठाई