जलालाबाद: जलालाबाद में तहसील समाधान दिवस में एडीएम सुरेश कुमार सिंह ने जनता की सुनी समस्याएं, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद में आज शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से आए एडीएम एफआर सुरेश कुमार सिंह, एसपी सिटी संजय सिंह, उप जिला अधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र से आईं हुई जनता की समस्याओं को सुना एवं तय समय सीमा के अंतर्गत समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।