मंगलवार को दोपहर 12:00बजे कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं।अवैध कब्जे, स्कूल में शौचालय और आवास किस्त सहित कई शिकायतें दर्ज। बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में ग्रामीणों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कोटवार द्वारा अवैध कब्जे, लिमतरी स्कूल में अतिरिक्त शौचालय की मांग की गई है।