भिनगा: भिनगा और ईदगाह तिराहा पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 40 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर किया गया जागरूक
पुलिस और यातायात की संयुक्त टीम ने बुधवार को कस्बा भिनगा और ईदगाह तिराहा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी को जागरुक भी किया गया दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी न बैठाने और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने की जानकारी देते हुए उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों पर कार्रवाई की।