भिनगा: शिवराजपुर से कोतवाली भिनगा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद
थाना कोतवाली भिनगा पुलिस ने एक अभियुक्त दयाराम मोर्य पुत्र भल्लन निवासी शिवराजपुर थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती को शिवराजपुर से गिरफ्तार किया है।वहीं आरोपी के पास से 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब भी बरामद हुआ है।जिसके आधार पर थाना कोतवाली भिनगा मे धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।