भिनगा: जंगल ग्राम भुंजंगा रोड से एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, तलाशी के दौरान बरामद हुआ 540 ग्राम अवैध गांजा
कोतवाली भिनगा पुलिस टीम ने वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति रामकुमार पुत्र महराज दीन निवासी बैरागीजोत थाना कोतवाली भिनगा को जंगल ग्राम भुंजंगा रोड से गिरफ्तार किया है। वहीं अभियुक्त की जामा तलाशी से 540 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। वहीं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली भिनगा पर NDPS.Act मे अभियोग पंजीकृत किया गया है।