भिनगा: दंदौली के पास हुआ सड़क हादसा एक बाइक चालक घायल, जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती
गिलौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंदौली के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक मारी जोरदार टक्कर। सड़क हादसे में एक बाइक चालक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी C H C गिलौला में कराया भर्ती डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा किया रेफर। जिला अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा घायल का किया गया इलाज।