भिनगा: पुलिस लाइन में परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को इंसास राइफल कार्बाइन व स्मॉल आर्म्स के हैंडलिंग का दिया गया प्रशिक्षण
क्षेत्राधिकारी जमुनहा सतीश कुमार शर्मा ने बुधवार को भिनगा रिजर्व पुलिस लाइन में पहुंचकर परेड की सलामी ली एवं शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई और पुलिस लाइन का निरीक्षण कियारिजर्व पुलिस लाइन में परेड के दौरान आरमोर्र द्वारा पुलिस कर्मियों को इंसास राइफल, कार्बाइन व स्मॉल आर्म्स की हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया।