आबू रोड: आबूरोड-माउंट आबू मुख्य मार्ग पर चलते ट्रैवलर में लगी भीषण आग, मौके पर मची भगदड़, 15 यात्रियों ने बचाई जान
आबूरोड से माउंट आबू जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। सूरत से माउंट आबू की ओर आ रहे एक ट्रैवलर वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रैवलर धू-धू कर जलने लगा।जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर में करीब 15 यात्री सवार थे। वाहन में आग लगने का पता चलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।