राष्ट्र, सेना एवं समाज की आजीवन सेवा ही सैनिक धर्म : केशव कमांडो
सेवानिवृत्ति के बाद भी देश और समाज के प्रति समर्पित रहेंगे सैनिक
वैर/बयाना। सैनिक जीवन में देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्र और समाज की सेवा करना प्रत्येक सैनिक का कर्तव्य है। यह बात केशव कमांडो साहब ने बयाना रेलवे स्टेशन पर आयोजित सैनिकों के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि सैनिक सेवानिवृत्त होने के बाद भी मरते दम तक भारत माता, भारतीय सेना और समाज की सेवा करते रहेंगे। सामाजिक व्यवस्था के सर्वांगीण विकास में पूर्व सैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सैनिकों का अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
कार्यक्रम में कैप्टन केदार (रायपुर, वैर) एवं सूबेदार ब्रजेन्द्र (नयागांव, बयाना) सहित सैनिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सैनिकों के देशसेवा के योगदान और सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक दायित्वों को निभाने के संकल्प पर जोर दिया गया।