गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना क्षेत्र में तेज आवाज में गाने बजाने पर कार्रवाई, रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज
थाना सल्लोपाट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तेज व कर्कश आवाज में गाने बजाने वाले एक रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नाकाबंदी के लिए रवाना होकर सल्लोपाट कस्बे में गश्त कर रही थी। इस दौरान सल्लोपाट सीएचसी तिराहे के पास नाकाबंदी शुरू की गई।