शाजापुर: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर उत्कृष्ट विद्यालय में नगर उत्सव समिति शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित
15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए शिक्षा विभाग अंतर्गत शाजापुर नगर उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई । उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में आयोजित बैठक में कार्यक्रम को शासन के निर्देशानुसार और गरिमामय में बनाने की दिशा में DEOडॉ विवेक दुबे एवं BEO वंदना गुप्ता ने समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के प्राचार्य को निर्देश दिए ।