प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी ने चौक इलाके में किया पैदल गश्त
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर ने गुरुवार शाम 7 बजे पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पैदल गश्त की। उन्होंने चौक और घंटाघर जैसे संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने अधिकारियों को संदिग्धों की जांच और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय जनता और व्यापारियों में विश्वास जगा है।