लखीमपुर: सीडीओ दफ्तर से महज 5 किमी दूर स्वच्छता का जनाजा, गंदगी के बीच दीपावली मनाने को मजबूर ग्रामीण
एक ओर सीडीओ योगानंद पांडे की अगुवाई में 'स्वच्छ गांव, शुभ दीपोत्सव' अभियान के तहत स्वच्छता के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रामापुर में इन दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सीडीओ कार्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य मार्ग पर पिछले 1 महीने से कूड़े का अंबार लगा हुआ है।