अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई कालापीपल द्वारा नेचुरल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, कालापीपल में भारत के नक्शे की मानव श्रृंखला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।