बदनावर: बदनावर नगर में बिजली का होगा केबलीकरण, 500 नए पोल व 6 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के लिए राशि हुई स्वीकृत
Badnawar, Dhar | Jun 26, 2024 शहरभर में फैले वर्षों पुराने बिजली के तारो व बिजली के टूटे फूटे खंबो से अब मुक्ति मिलने जा रही है। इसके लिए, 3 करोड़, 43 लाख रुपए मंजूर हुए है। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने बताया कि प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के प्रयास से,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने आरडीएसएस योजना के तहत यह स्वीकृति दी है।