बदनावर: भाजपा नगर मंडल ने मीसाबंदियों के परिवारजनो का किया सम्मान, आपातकाल के दिनों को किया याद।
Badnawar, Dhar | Jun 26, 2024 25, जून ,1975 को कांग्रेस सरकार के द्वारा लगाए गए आपातकाल में मीसाबंदी रहे बदनावर के स्वर्गीय लालसिंह पंवार, स्वर्गीय भैरूदास वैष्णव, स्वर्गीय सरदारसिंह मस्ताना एवं स्वर्गीय रामप्रसाद सेन को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रीतेश सिंह पंवार व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।