बदनावर: ऑफीसर कॉलोनी में जल संसाधन विभाग के एसडीओ के निवास से 2 बाइक और 1 लैपटॉप हुआ चोरी, मामला दर्ज
Badnawar, Dhar | Jun 26, 2024 जल संसाधन विभाग के एसडीओ राहुल राय ठाकुर के शासकीय निवास से अज्ञात बदमाशो ने दो बाइक व लैपटॉप चोरी कर ले गए। बदनावर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। ठाकुर ने बताया कि वे शासकीय कार्य से बाहर गए थे। रात में आए तो घर का ताला टूटा था। अलमारी देखी तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था,पुलिस ने मामला दर्ज कर,मामले की जांच शुरू कर दी है।