बदनावर: पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत, नपाध्यक्ष ने पिलाई दवाई,2 दिन और चलेगा अभियान।
Badnawar, Dhar | Jun 24, 2024 राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान की आज से शुरुआत हुई। तीन दिवसीय अभियान में जीरो से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पोलियो की दवा पिलाने के लिए आज स्वास्थ्यकर्मी बुथो पर पहुंचे। नगर के शीतलामाता बस स्टैंड पर बनाए गए, पोलियो बूथ पर नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने, बच्चों को दवाई पिलाई।यह अभियान ,25 जून तक चलाया जाएगा।