🚨 मानेश्वर के पास बड़ा हादसा टला, बैरिकेड से टकराकर खाई में जाने से बची कार
चम्पावत के मानेश्वर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरिकेड से टकरा गई। गनीमत रही कि कार खाई में गिरने से बच गई।
बताया जा रहा है कि वाहन चालक का नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवारों की जान बच गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मानेश्वर के इस स्थान पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। ऐसे में इस दुर्घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत महसूस हो रही है।
गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
#Maneshwar #Champawat #RoadAccident #RoadSafety #ChampawatNews
Palia, Lakhimpur Kheri | Nov 27, 2026