उचकागांव: छठ पूजा को लेकर उचकागांव में उत्साह, घाटों को भव्य बनाने में जुटे ग्रामीण और जनप्रतिनिधि
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड में उत्साह और उल्लास का माहौल है. महापर्व को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है.