थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा पहड़िया मण्डी मे चोरी की घटना का सफल अनावरण
Sadar, Varanasi | Feb 24, 2024 लालपुर पाण्डेयपुर से संबंधित अभियुक्तगण 1. कल्लू पाल 2. सभाजीत यादव 3. विक्की राजभर थाना लालपुर पाण्डेयपुर मोड़कट्टा बाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गया माल कुल 14 बोरी लहसुन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।