न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के समापन पर बाईक रैली एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशों के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर द्वारा विधिक सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर से बाईक रैली एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण वाघ द्वारा बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया गया।
विदित है कि न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 14 से 20 नवम्बर तक आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से आमजन, श्रमिक वर्ग, मानसिक अस्वस्थ्य, वृद्धजनों, स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों को उनके विधिक अधिकारों, नालसा एवं सालसा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा कर लाभांवित किया गया एवं गतिविधियां भी आयोजित रही। प्रदर्शनी में नालसा, सालसा सहित अन्य कानूनी जानकारी प्रदर्शित की गयी। इस अवसर पर न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री निलेश कुमार जिरेती, जिला विधिक सहायता अधिकारी, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, अधिकवक्तागणों सहित अन्य द्वारा सहभागिता की गयी।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #burhanpur #बुरहानपुर