✅ जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ताप्ती नदी पर किया जा रहा मिट्टी बंधान कार्य
जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के निर्देशानुसार ताप्ती नदी के जैनाबाद क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंचायत विभाग द्वारा जनसहयोग से मिट्टी बंधान का कार्य प्रारंभ किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिट्टी बंधान कार्य में लगभग 3 जेसीबी मशीनें एवं 4 ट्रैक्टर लगाए गए हैं। यह कार्य 10 दिनों में पूर्ण किए जाने की संभावना है। #जल_संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में किए जा रहे इस प्रयास से क्षेत्र में जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा।
CM Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh Tulsi Silawat Jansampark Madhya Pradesh #savewater