पेटलावद: ग्राम मोर में पुलिस ने इनोवा कार से 26 पेटी अवैध शराब की ज़ब्त, आरोपी हुआ फरार
थाना प्रभारी दिनेश शर्मा के निर्देशानुसार मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम 5 बजे करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोर में एक इनोवा कार से 26 पेटी माउंट बियर की बरामद की गई है। वही 12 लाख रुपये कीमती इनोवा कार को जप्त किया गया है। वही मोके से कार को छोड़ आरोपी फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।