जयसिंहनगर: कुल्लू डोंगरी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति घायल, सीधी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्लू डोंगरी के पास में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे लगभग अनियंत्रित बाइक से गिरने से एक व्यक्ति के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया है कि पुलिस स्टॉफ कस्बा भ्रमण में निकला हुआ था तभी कुल्लू डोंगरी के पास में एक व्यक्ति गाड़ी से गिरकर खून से लथपथ घायल अवस्था मे अचेत पड़ा हुआ था।